टनकपुर कोतवाली में पुलिस कर्मियों को ई-डार प्रणाली का : दिया गया प्रशिक्षण
Abid Hussain
Thu, Jul 23, 2026
टनकपुर। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत ने गुरुवार को कोतवाली टनकपुर में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-डार (e-DAR) प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की।
इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं के बाद अपनाई जाने वाली ई-डार प्रक्रिया, उसके उद्देश्य, उपयोगिता तथा e-DAR ऐप के प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों में समयबद्ध, पारदर्शी एवं डिजिटल कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए ई-डार प्रणाली महत्वपूर्ण है।
प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ऐप के उपयोग, आवश्यक प्रविष्टियों और विभिन्न कार्यवाही चरणों की जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया, ताकि सड़क दुर्घटना संबंधी मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
Tags :
अच्छी पहल