स्वीकृति के बाद भी नहीं मिला शौचालय का लाभ, अधिकारियों की लापरवाही से : परेशान लाभार्थी ने डीएम से लगाई गुहार
Abid Hussain
Thu, Dec 4, 2025
स्वीकृति के बाद भी नहीं मिला शौचालय का लाभ, अधिकारियों की लापरवाही से परेशान लाभार्थी ने डीएम से लगाई गुहार
टनकपुर/ चंपावत। सरकारी योजनाओं की स्वीकृति मिलने के बावजूद लाभ न मिलना आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मनिहार गोठ निवासी महिला लाभार्थी कदीरन खातून पत्नी स्वर्गीय लियाकत अली स्वीकृत शौचालय योजना का लाभ न मिलने से बेहद परेशान है। पीड़ित महिला के पुत्र, रियासत हुसैन जो दिव्यांग हैं, ने अधिकारियों की लगातार टालमटोल से क्षुब्ध होकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
परिजनों का कहना है कि शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिले कई माह बीत चुके हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। कहा कि परिवार को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान देने को तैयार नहीं है।
पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई कर स्वीकृत शौचालय का लाभ दिलाने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Tags :
कलयुग