Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

तूफान बना कहर: SSB कैंप की सुरक्षा दीवार तोड़ गांव में गिरा विशाल पेड़ : बकरी की मौत, टेंट और बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Abid Hussain

Sun, Jun 7, 2026

टनकपुर। शनिवार को आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की जी कंपनी बूम चिलियाघोल कैंप में भारी तबाही मचा दी। दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने कैंप की व्यवस्थाओं को हिला कर रख दिया।

तूफान की मार से जवानों के रहने के लिए लगाए गए तीन टेंट क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कैंप परिसर के भीतर खड़ा एक विशालकाय पेड़ तेज हवा के दबाव में उखड़कर सुरक्षा फेंसिंग और दीवार को तोड़ते हुए गांव की ओर जा गिरा।

पेड़ गांव के एक मकान के बेहद नजदीक गिरा, जिससे मकान को नुकसान पहुंचा। हादसे में मकान के पास बंधी एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा एक गाय भी घायल होने की सूचना है।

तूफान का असर यहीं नहीं रुका। गिरते पेड़ की चपेट में आने से कैंप परिसर के भीतर लगे दो बिजली पोल भी धराशायी हो गए, जिससे पूरे कैंप की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। घटना के बाद जवानों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद SSB के जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें