Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

ब्रेकिंग न्यूज़ : चंपावत पुलिस की कार्रवाई : टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Abid Hussain

Wed, Jul 15, 2026

टनकपुर। चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को कुल 8.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनिहारगोठ रोड (ग्रिप कैंप के पास) से विशाल मिश्रा (23) के कब्जे से 4.70 ग्राम तथा हनुमान मंदिर पार्किंग के पास से सुधीर शर्मा (25) के कब्जे से 3.76 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र बिष्ट, उपनिरीक्षक संदीप पिलख्वाल, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल घनश्याम तथा कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा शामिल रहे।

पुलिस ने आमजन से नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें