🔥 ग्राम मनिहार गोठ में विधिक जागरूकता एवं अग्नि सुरक्षा शिविर का सफल : आयोजन, ग्रामीणों ने सराहा
Abid Hussain
Wed, Feb 18, 2026
चम्पावत / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार ग्राम मनिहार गोठ, वार्ड नम्बर 1 में एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान शहाना खातून ने किया तथा आयोजन अग्नि शमन विभाग टनकपुर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
शिविर की अध्यक्षता अग्नि शमन विभाग के एडिशनल एस.आई. श्री वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा की गई, जबकि संचालन पीएलवी/अधिकार मित्र शमशाद बानो ने किया। विधिक जानकारी और जागरूकता
कार्यक्रम की शुरुआत पीएलवी शमशाद बानो द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को प्राधिकरण की विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा या संकट की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि आग लगने की स्थिति मेंसबसे पहले स्वयं को सुरक्षित रखें,आसपास के लोगों और सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें,तत्पश्चात आग बुझाने का प्रयास करें,यदि आग नियंत्रित न हो तो तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर अग्नि शमन विभाग को सूचना दें
।
प्रैक्टिकल प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास एडिशनल एस.आई. वीरेंद्र कुमार मौर्य ने आग बुझाने की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया तथा प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया। उपस्थित लोगों ने स्वयं भी आग बुझाने का अभ्यास किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता दोनों का विकास हुआ।
नशे के खिलाफ साहसिक पहल
गौरतलब है कि पीएलवी/अधिकार मित्र शमशाद बानो ने पूर्व में नशे के विरुद्ध आवाज उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से कार्रवाई की मांग की थी। उनका यह साहसिक कदम समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है। ग्रामीणों ने उन्हें एक निडर और जागरूक महिला के रूप में सराहा।इस प्रकार ग्राम मनिहार गोठ में आयोजित यह शिविर न केवल विधिक जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि अग्नि सुरक्षा के प्रति भी ग्रामीणों को सजग और सक्षम बनाने में सफल रहा। यह कार्यक्रम प्रशासन और समाज के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Tags :
अच्छी पहल