Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

बमनपुरी में हुड्डी नदी किनारे अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस नेत्री : विमला सजवान ने सोशल मीडिया पर उठाई आवाज

Abid Hussain

Sat, Mar 7, 2026

बनबसा क्षेत्र के बमनपुरी गांव में हुड्डी नदी के तट पर कथित रूप से अवैध खनन धड़ल्ले से जारी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में  वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला सजवान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए जिले के आला अधिकारियों और स्थानीय विभागों  की लापरवाही का जिक्र किया है।

कांग्रेस नेत्री विमला सजवान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हुड्डी नदी के किनारे लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के पर्यावरण और ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले बरसात के मौसम में गांव को गंभीर नुकसान झेलना पड़ सकता है।

उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि नदी के तटों पर अनियंत्रित खनन से कटाव बढ़ने की आशंका है, जिससे आसपास के ग्रामीणों की जमीन और घरों को भी खतरा हो सकता है।

हम सामाजिक कार्यकर्ता विमला सजवान के इस साहसिक प्रयास का सम्मान करते हैं कि उन्होंने एक गंभीर मुद्दे को सामने लाने की पहल की। साथ ही जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से भी निवेदन है कि इस समाचार का संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को आने वाले बरसात के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी या नुकसान का सामना न करना पड़े।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें