ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में : पिछले वर्ष बरसात में धंसी सड़क कर रही मरम्मत का इंतजार
टनकपुर/ (आबिद सिद्दीकी) मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत मनिहार गोठ सड़क पर सफर करना खतरे से कम नहीं हो रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन को जाने वाली सड़क बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन विभाग ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है। जिसके चलते ग्रामीणों में नाराजगी झलक रही है। विभागीय अधिकारियों की माने तो बजट के अभाव में सड़क की मरम्मत का कार्य रुका हुआ है। बजट मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में सड़क की हालत किसी से छुपी नहीं है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना हुआ है। लेकिन जिम्मेदार इन सड़कों को लेकर आंखें मूंदे हुए हैं। बीते वर्ष भारी बारिश के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। भूस्खलन से सड़क में मोटी-मोटी दरारें आ गई थी। सड़क पर बने गड्डा दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। इधर ग्रामीण मोहम्मद अमीन, नाजिम हुसैन, इसाक हुसैन, इजहार अली, मोहम्मद उस्मान, शाहिद हुसैन आदि ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क के मरम्मत किए जाने की मांग की है।
Tags :
अधिकारियों की लापरवाही