Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर में गरमाई सियासत 12 नवंबर को शक्तिमान यूनियन का होगा मैदान-ए- : जंग

Abid Hussain

Tue, Nov 4, 2025

टनकपुर। मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के बहुप्रतीक्षित चुनाव की तारीख आखिरकार घोषित कर दी गई है। चुनाव समिति ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि यूनियन का चुनाव 12 नवम्बर को कराया जाएगा।मुख्य चुनाव अधिकारी बच्चन सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा

चुनाव की तारीख तय होते ही यूनियन से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों में हलचल तेज हो गई है। उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है, वहीं समर्थकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक मे संरक्षक लियाकत हुसैन, तनवीर हुसैन, भुवन कलौनी, मनोज कुमार, आदि मौजूद रहे।

■■ टनकपुर: मां शारदा खनन ट्रक यूनियन में चुनाव पर बयान

टनकपुर। मां शारदा खनन ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि यूनियन का रजिस्ट्रेशन पूर्व में पाँच वर्ष के लिए हुआ है, इसलिए इस समय चुनाव कराना उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि यूनियन नियमों के अनुसार कार्य कर रही है और वर्तमान कार्यकारिणी अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से चुनाव की बातें उठाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यूनियन की अवधि स्पष्ट रूप से पाँच वर्ष की है।
उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे एकजुट रहें और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करें।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें