Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा में मजदूर दिवस पर भव्य आयोजन, समर्पित कर्मियो : का हुआ सम्मान

Abid Hussain

Fri, May 1, 2026

बनबसा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के सबसे बड़े संगठन शारदा वैली एनएचपीसी कर्मचारी संघ (इंटक) द्वारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी मजदूर दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया एनएचपीसी वर्कर्स एंड इम्प्लाइज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद उप्रेती ने मजदूर दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत और समर्पण ही किसी भी संस्थान की असली ताकत होती है।

मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में संघ द्वारा पावर स्टेशन के प्रति निष्ठावान और समर्पित 12 पुरुष एवं महिला संविदा कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके योगदान की सराहना करते हुए सभी को प्रेरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव अमित कुमार ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष गोविंद सोनाल, कोषाध्यक्ष केशव थलाल, संगठन सचिव प्रवीण गर्ग, कार्यालय सचिव नरेंद्र थलाल, कार्यकारिणी सदस्य मोहन राम, वीरेंद्र कुमार, अरुण दिलवाला, जावेद हसन, महेश वाल्मीकि, रामबरन सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने भागीदारी कर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम ने श्रमिक एकता, सम्मान और समर्पण का संदेश देते हुए सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें