Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं

को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया गौरवान्वित

मार्गों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

ईद-उल-अजहा पर पेश इमामों का सम्मान, मस्जिदों के विकास कार्यों का मिला आश्वासन

कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

सुचना

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कलम के सिपाहियों का सम्मान, उत्कृष्ट पत्रकारो : को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया गौरवान्वित

Abid Hussain

Sat, May 30, 2026

पत्रकार समाज की आवाज, लोकतंत्र की मजबूती का आधार हैं पत्रकार : शंकर दत्त पांडे

चंपावत, 30 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनपद चंपावत में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं को सराहा गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने प्रतिभाग कर हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा और वर्तमान चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।

शनिवार को सूचना विभाग सभागार में चंपावत जिला पत्रकार संगठन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दत्त पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में जिलेभर से आए पत्रकारों ने मुख्य अतिथि और जिला सूचना अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शंकर दत्त पांडे ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज की समस्याओं, पीड़ा और जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना पहले की अपेक्षा अधिक कठिन हो गया है, फिर भी पत्रकार समाजहित और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में सतीश जोशी, हरीश पांडे, दीपक धामी, दीपक फुलेरा, ललित मोहन जोशी, पंकज पाठक और विनोद चतुर्वेदी शामिल रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान परिदृश्य और डिजिटल युग में पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन जिला पत्रकार संगठन के महामंत्री गिरीश बिष्ट ने किया। समारोह में संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली सहित चंद्रशेखर जोशी, राजेश देऊपा, जया पुनेठा, देवेंद्र चंद्र देवा, दिनेश भट्ट, सुरेश उप्रेती, जीवन वर्ती, शुभम गौड़, कुंदन बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, बाबूलाल यादव, दिनेश खर्कवाल, अर्जुन सिंह, रूपेश कुमार प्रजापति, सूरी पंत, मार्टिन माइकल, जगदीश जोशी, प्रकाश भट्ट, विपिन चंद्र जोशी, नवीन भट्ट, महेश चौड़ाकोटी समेत जिलेभर से आए पत्रकार उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार आबिद सिद्दीकी ने भी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें