Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

झिलमिल ताल कंचनपुर नेपाल मे श्रीमद् भागवत : सप्ताह ज्ञान तथा श्रगकारिक महा आरती का विशाल आयोजन

Abid Hussain

Sat, Apr 19, 2025

ब्रह्मदेव (नेपाल) पड़ोसी देश ब्रह्मदेव नेपाल से 8 किलोमीटर दूर झिलमिल ताल में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ तथा श्रड्रारिक महा आरती का विशाल आयोजन किया जा  रहा है। जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

झिलमिल ताल धार्मिक एवं पर्यटन स्थल संरक्षण समिति के अध्यक्ष मोती सिंह मेहता तथा व्यापार मंडल उपाध्यक्ष शंकर बिष्ट ने बताया कि कल दिनांक 20 अप्रैल 2025 (7 गते से 13 गते तक) से। वैदिक सनातन हिंदू धर्म की रक्षा एवं जन-जन विश्व एवं राष्ट्र के कल्याण हेतु सुंदर संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ एवं श्रगकारिक महाआरती का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

इस दौरान महायज्ञ का वैदिक प्रबंधन की ओर से प्रसाद वितरण सेवा, ब्राह्मण भोजन सेवा, तुलादान सेवा, महा आरती सेवा, गृह शांति सेवा, विवाह व्रत बंद सेवा, आदि कार्यक्रम संपन्न होने हैं। उन्होंने बताया कि 7 बैसाख को कलश शोभा यात्रा एवं महायज्ञ समुदघाटन दोपहर 2:00 बजे, प्रतिदिन प्रात 5:00 बजे से 6बजे तक सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक दैनिक वैदिक पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ पारायण, श्रीमद् भागवत मूल पाठ पारायण, और द्वादशाक्षरी मंत्र का जाप, ब्राह्मण विद्वानों द्वारा दैनिक संगीत में प्रवचन दोपहर 2:00 से शाम 5:00 तक, शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक दैनिक विशेष विश्व कल्याण प्रसाधन सामग्री एवं संगीत में महा आरती, रात में महात्मा प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा। श्री झिलमिला ताल धार्मिक तथा पर्यटकीय स्थल संरक्षण समिति के सचिव दानी नाथ ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर उपस्थित रहने की अपील की है। 

Tags :

जरूरी खबरें