Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

UP के जिले में विशेष शिविरों की श्रृंखला शुरू 

रवि शर्मा बने अध्यक्ष

शहर

होगी बहाल

जीत रहे जनता का दिल

सुचना

सहायक अभियंता राजीव कुमार का दावा: आज शाम तक टनकपुर में पेयजल आपूर्ति : होगी बहाल

Abid Hussain

Mon, Apr 20, 2026

सहायक अभियंता राजीव कुमार का दावा: आज शाम तक टनकपुर में पेयजल आपूर्ति होगी बहाल

टनकपुर/ नगर क्षेत्र में बीते तीन दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से जारी पत्र के अनुसार, खच्चड पड़ाव पम्प हाउस व नगर पालिका जल संस्थान कैंपस के पम्प हाउस की मुख्य पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य अंतिम चरण में है। 

इस संबंध में शहरी विकास सहायक अभियंता राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य 17 से 18 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। वर्तमान में कार्य तेजी से किया जा रहा है और आज शाम तक आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास है।

विभागीय पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि लाइन शिफ्टिंग कार्य अधूरा रहने के कारण खच्चड पड़ाव व नगर पालिका क्षेत्र के दोनों पम्प हाउसों से पानी की सप्लाई बाधित रही, जिससे 250 केएल टैंक नहीं भर पा रहा था। इसके चलते नगर के कई वार्डों—वार्ड-2, वार्ड-3, वार्ड-9, इमली पड़ाव, राजा राम चौराहा, बस स्टेशन रोड, शारदा घाट रोड, अस्पताल रोड, शारदा कॉलोनी, शर्मा गार्डन रोड, चंद कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई।

गर्मी के मौसम को देखते हुए टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन बढ़ती मांग के चलते यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं हो पा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

सहायक अभियंता राजीव कुमार एवं जल संस्थान के जेई सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य पूर्ण होने तक धैर्य बनाए रखें, ताकि जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति शुरू की जा सके।

विभाग ने आश्वासन दिया है कि कार्य पूर्ण होते ही पेयजल संकट समाप्त हो जाएगा और सभी प्रभावित क्षेत्रों में सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें