धामी की विधानसभा में अफसरों की मिसाल: सरल व्यवहार और प्रभावी कार्यशैली : जीत रहे जनता का दिल
Abid Hussain
Mon, Apr 20, 2026
■■ जिलाधिकारी से लेकर कोतवाल और विभागीय
■■अधिकारियों तक—जनता के बीच भरोसे और संतोष का माहौल
टनकपुर/चम्पावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कई अधिकारी अपनी कार्यशैली और व्यवहार को लेकर खासे चर्चा में हैं। इन अधिकारियों ने न केवल प्रशासनिक कार्यों में दक्षता दिखाई है, बल्कि आमजन के साथ सहज और सरल संवाद स्थापित कर भरोसे का माहौल भी बनाया है।
सबसे पहले बात करें जिलाधिकारी मनीष कुमार की, जो वर्तमान में जनता के बीच अपनी सक्रियता और मिलनसार स्वभाव के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनके व्यवहार से लोगों में संतोष का भाव है और समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद भी मजबूत हुई है।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। उनका सरल और मधुर स्वभाव उन्हें जनता और कर्मचारियों दोनों के बीच लोकप्रिय बनाता है। विकास कार्यों में उनकी सक्रियता और संवाद शैली की सराहना की जा रही है।
टनकपुर क्षेत्र में कोतवाल चेतन रावत की भूमिका भी उल्लेखनीय रही है। उनकी मौजूदगी से न केवल कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि आम लोगों में कानून के प्रति जागरूकता और पालन की भावना भी बढ़ी है।
वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ मयंक भट्ट ने कम उम्र में ही अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। उनके कार्यकाल में बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है, जिससे आमजन को राहत मिली है।
लोक निर्माण विभाग के एई लक्ष्मण सिंह सामंत भी अपनी सरलता और व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में विभागीय कर्मचारी उत्साहित नजर आते हैं, वहीं स्थानीय जनता भी उनके कार्यों से संतुष्ट है। पत्रकार जगत में भी उनकी कार्यशैली की सराहना होती रही है।
इसके अलावा वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन का नाम भी प्रमुखता से सामने आता है। उनका मधुर व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण उन्हें कर्मचारियों और ग्रामीणों दोनों के बीच लोकप्रिय बनाता है।
शिक्षाविद नीरज सिहं का कहना है कि धामी सरकार के इस क्षेत्र में कार्यरत ये अधिकारी अपने-अपने विभागों में न केवल बेहतर कार्य कर रहे हैं, बल्कि अपने व्यवहार और नई कार्यशैली से प्रशासन की सकारात्मक छवि भी प्रस्तुत कर रहे हैं। यही कारण है कि जनता के बीच इनकी चर्चा और सराहना लगातार बढ़ रही है।
Tags :
दमदार मिसाल