Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

विपिन कुमार ने ऋषभ उनियाल को कार्यभार सौंपा

प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण

रोजगार मेला

स्वर्गवास, क्षेत्र में शोक की लहर

रेस्क्यू

सुचना

टनकपुर मे बाल दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में धमाल… हरेला क्लब महिला : विंग का कमाल

Abid Hussain

Sat, Nov 15, 2025

बाल दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में धमाल… हरेला क्लब महिला विंग का कमाल

टनकपुर। बाल दिवस के मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ऐसा रंग बिखरा कि दीवाली भी शर्मा जाए। हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती पार्वती खर्कवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने रंग-बिरंगे कार्यक्रम पेश कर माहौल ही खुशनुमा कर दिया।

साथ ही डॉक्टर प्रभा जोशी और हरेला क्लब महिला विंग की टीम ने छात्राओं को वस्त्र, फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया। बच्चों ने भी मिठाई देखते ही ऐसा जोश दिखाया जैसे परीक्षाओं की छुट्टी आज ही घोषित हो गई हो।

कार्यक्रम में अध्यक्षा श्रीमती पार्वती खर्कवाल, जानकी खर्कवाल, सुमन वर्मा, डॉक्टर प्रभा जोशी, मीनाक्षी गरकोटी, पुष्पा मुरारी सहित पूरी महिला विंग ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा—

“पढ़ो बेटियों, बढ़ो बेटियों… और अगर कोई रोकने आए, तो उसे भी समझाओ!”

सबसे ज्यादा वाहवाही बटोरी कोषाध्यक्ष लीला तिवारी मैडम ने, जिन्होंने छात्राओं के साथ एक राजस्थानी गीत गाया—माहौल ऐसा बना कि कुछ देर को लगा जैसे कस्तूरबा विद्यालय नहीं, बल्कि राजस्थान का लोकमंच सज गया हो।

अनिता नैथानी ने भी बाल दिवस पर गीत सुनाकर ताली बजवाने का पूरा ठेका ले लिया।

कार्यक्रम के अंत में वार्डन/प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमा ठाकुर ने हरेला क्लब महिला विंग का आभार व्यक्त किया और कहा—

“आप लोग आते हैं तो विद्यालय का उत्साह लेवल 100% पर चला जाता है!”

कार्यक्रम में पूनम गरकोटी, ऋचा भट्ट, आशा पुजारी, रेखा पाण्डेय, ज्योत्स्ना खर्कवाल, कुसुम जोशी, गीता प्रजापति, नीलिमा भट्ट, नंदा धामी, रेखा बिष्ट, रेनू वल्दिया, मनु मैडम सहित विद्यालय के सभी कार्मिक मौजूद रहे।

कुल मिलाकर बाल दिवस का दिन बच्चों के नाम रहा,

और हरेला क्लब की टीम ने माहौल में मिठास भर दी— बिल्कुल मिष्ठान की तरह।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें