Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: टनकपुर उप जिला अस्पताल में 25 फरवरी से 6 दिवसीय चिकित्सा शिवर का किया जाएगा आयोजन, ओपीडी के अलावा ऑपरेशन भी किए जाएंगे निशुल्क••

admin

Fri, Feb 23, 2024

टनकपुर / [आबिद सिद्दीकी ]उप जिला अस्पताल टनकपुर में 6 दिवसीय निशुल्क सर्जिकल और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर में ओपीडी के अलावा विभिन्न प्रकार की बीमारियों के ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे । 

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के   अध्यक्ष तारिक बदर ने जानकारी देते हुए बताया कि  कई लोग महंगी  चिकित्सा/सर्जरी का खर्च वहन नहीं कर सकते है। और उन्हें अपने मूल स्थानों से दूर यात्रा करनी पड़ती है । उन सभी के लिए  एक स्वैच्छिक नि:शुल्क सर्जिकल और चिकित्सा शिविर टनकपुर उप जिला अस्पताल में लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविर में डॉ. के.एस. चरक, मानद सर्जन, श्री ओंकार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट (एसओएसएमटी), नई दिल्ली ऐसे शिविरों में स्वैच्छिक/सामाजिक सेवाओं में कई वर्षों से जुडें  हैं और यह उनका 64वां और उत्तराखंड में चौथा शिविर होगा। शिविर लगाने के लिए सीएमओ चंपावत से अनुमति ले ली गई है।

दिल्ली से सर्जन, डॉक्टर, नर्स, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, सहायक और स्वयंसेवकों की लगभग 25 लोगों की टीम 25 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक ओपीडी शुरू करेगी और सर्जरी मुख्य रूप से 26 - 29 फरवरी 2024 के दौरान की जाएगी। टीम 2 मार्च 2024 को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इस शिविर में हॉर्निया, अपैनडिक्स, बवासीर, गॉलबैल्डर एवं गुर्दे की पथरी इत्यादि ऑपरेशन मुफ्त किये  जाएँगे तथा सामान्य बीमारियों के इलाज भी किया जाएगा। उक्त शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चम्पावत, (उत्तराखंड); यूथ हॉस्टल एसोसिऐशन ऑफ इण्डिया, फरीदाबाद इकाई, (हरियाणा)

इण्डियन साइन्स कम्यूनिकेश सोसाइटी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है। आयोजित शिविर में दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम के द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा उन्होंने क्षेत्र की जनता से आयोजित चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें