Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: टनकपुर के रामलीला गांधी मैदान में हुआ भव्य टूर्नामेंट का आयोजन, सुमित ने बनाए सर्वाधिक रन

admin

Fri, Mar 1, 2024

टनकपुर/ नगर क्षेत्र के रामलीला गांधी मैदान में CAT10 BLAST द्वारा  एक भव्य टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। जिसका फाइनल मैच आज शुक्रवार को ऊंचोलीगोठ तथा खटीमा के मध्य खेला गया मैच के मुख्य अतिथि दीप चंद्र पाठक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा थे। खटीमा स्ट्राइक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

खटीमा स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक 34 रन सुमित ने और 14 रन सनी पाजी ने बनाए। उचोलीगोठ की ओर से सचिन और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में उचौली गोठ ने मैच के सातवें ओवर में मैच जीत लिया जिसमें सचिन ने सर्वाधिक 34 रन और सुनील ने 24 रनों का योगदान दिया

मैच में अंपायर की भूमिका सागर और महेश सावंत ने निभाई। तथा मैच का आंखों देखा हाल प्रकाश सिंह ने सुनाया टूर्नामेंट के सफल आयोजन में दीपेंद्र यादव, बच्ची नाथ महर, पवन सिंह, सुनील गढ़कोटी, सचिन ,शिव ,मयूर, तुषार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें