Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

सुचना

: टनकपुर में जंगल में आग लगाने वाले एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले: भेजा जेल

admin

Wed, May 15, 2024

रिपोर्ट/ आबिद हुसैन सिद्दीकी

टनकपुर/ तराई पूर्वी वन प्रभाग खटीमा रेंज वन विभाग की टीम ने जंगल में आग लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पुलिस के हवाले किया है।

आपको बता दें जनपद चंपावत में  धधकते जंगलों के बीच इन्हें आग के हवाले करने वालों की धरपकड़ शुरू हो गई है। वन विभाग ने जंगल में आग लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ टनकपुर  कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है । 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार देर शाम टनकपुर क्षेत्र के छीनी गोठ में वनाग्नि सुरक्षा गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने आरोपी शेर राम पुत्र भानी राम को  जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा।

वन रेंजर महेश चंद जोशी  ने बताया कि टीम ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया। उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस फायर सीजन जिले में जंगल में आग लगाने पर गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा विनोद कुमार, वन बीट अधिकारी जीशान अली, फायर  वॉचर अहमद हुसैन शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें