Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों का उपचार कर किया गया जागरूक

admin

Sat, Sep 30, 2023

टनकपुर/  चंपावत  के गौरलचौड मैदान में  तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । आयोजित निशुल्क शिविर में स्थानीय लोगों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा उपचार का लाभ उठाया।

जानकारी के अनुसार गौरलचौड मैदान में नेशनल मिलेट्स एग्रीकल्चर और गवर्नमेंट एचिवमेंट एक्सपो 2023 का आयोजन ओलंपिया एक्सहिबिशिन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली द्वारा किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा विभाग चंपावत के द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष हेल्थ एवं वैलनेस केंद्र के द्वारा आम जनता को आभा आईडी रक्तदान अगंदान के बारे में जागरूक किया गया ।

विभाग द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में 425 लोगों का उपचार किया गया ।  योग अनुदेशकों के माध्यम से 200 से अधिक लोगों को योग के बारे में जागरूक किया। शिविर के माध्यम से 161 आभा आईडी कार्ड बनाए गए। तथा 44 लोगों ने अनुदान हेतु  शपथ ली । आयोजित शिविर  डॉक्टर आनंद सिंह गुसाई जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। 

 निशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुधाकर गंगवार, डॉक्टर गिरेंद्र सिंह चौहान ,फार्मासिस्ट विनय दरमोड़ा, दीपा सैनी, देवेंद्र पवार ,योग सहायक बालकुमार, गोकुल चौबे, लीला जोशी ,विजय देउपा, सुशील कॉलोनी, सोनिया, जगदीश मेहरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें