Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

सुचना

: नंदा कान्वेंट स्कूल में हुआ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

admin

Thu, May 16, 2024

टनकपुर/ नंदा कान्वेंट स्कूल में केयरिंग सोल्स फाउंडेशन  के सौजन्य से कैंसर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुब्रतो बनर्जी रहे।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को  नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय नंदा कान्वेंट में कार्यक्रम अधिकारी सुब्रतो बनर्जी ने विद्यार्थियों को कैंसर के प्रति जागरूक किया । उन्होंने बताया कि किस प्रकार से कैंसर नामक बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

  श्री बनर्जी ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें अपनी दैनिक दिनचर्या में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए, ताकि हम भी इस बीमारी से ग्रसित होने से बच सकेव और हमें समाज में भी इस बीमारी के प्रति जागरूकता लानी चाहिए । उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षणों को देखते हुए  सबसे पहले हमें नजदीकी विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

कैंसर से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत पर  बल देते हुए उन्होंने कहा कि हम जितना ज्यादा लोगों को जागरूक करेंगे उतना ज्यादा इस बीमारी से लड़ सकेंगे। कार्यक्रम में प्रबंधक जानकी खर्कवाल, प्रिंसिपल ज्योति चंद पुष्पा भट्ट, नजीफा नूर, राखी सिंह, संजू जोशी, देवानंद आर्य, द्राक्षी, अमित बिष्ट,  राहुल विश्वकर्मा शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें