: नागपुर में आयोजित मिनी गोल्फ नेशनल प्रतियोगिता मे उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगी चंपावत की दिया,
admin
Fri, Mar 1, 2024
मिनी गोल्फ नेशनल प्रतियोगिता के लिए मिनी गोल्फ नेशनल प्रतियोगिता के लिए नागपुर के लिए शुक्रवार को हुई टीम रवाना
टनकपुर/ नगर क्षेत्र की होनहार बालिका दिया मेहर का मिनी गोल्फ नेशनल टीम के लिए चयन हुआ है। वे शुक्रवार को उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने नागपुर जा रही है। दीया महर ने पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में गोवा में रोशनी डे और स्टेट में सिल्वर हासिल किया है। इस बार पुनः फिर से मिनी गोल्फ नेशनल टीम में चयन होने पर नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें दिया मेहर इस समय कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल में बीबीए की छात्रा है। और उनके द्वारा यूनिवर्सिटी में भी सिल्वर मेडल हासिल किया गया है।
मिनी गोल्फ खेल प्रतियोगिता आगामी 3 मार्च से 6 मार्च तक नागपुर में आयोजित होगी। टीम में 12 महिला एवं 12 पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे
उत्तराखंड टीम मे दिया मेहर का चयन होने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत, राकेश अग्रवाल, अमित खन्ना ,जमना महर, एडवोकेट विनोद प्रकाश, पूर्व महासचिव इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन राजीव मेहता महासचिव डॉक्टर डीके सिंह कीड़ा अधिकारी कुमाऊं यूनिवर्सिटी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा रविंद्र महर ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य कामना की है।
Tags :