: काठमांडू नेपाल में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदिक कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड से डॉक्टर मोहम्मद शाहिद हुए सम्मानित, तमाम लोगों ने दी बधाइयां
admin
Wed, Nov 29, 2023
टनकपुर/ आयुर्वेद मेडिकल डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से फर्स्ट अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदिक कॉन्फ्रेंस एंड आरोग्य एक्सपो कार्यक्रम कीर्तिपुर, काठमांडू, नेपाल में संपन्न हुआ।
जिसमें सात देशों से आयुर्वैदिक विभाग के डॉक्टर, प्रोफेसर, डायरेक्टर,विभाग अध्यक्ष आदि ने प्रतिभाग किया।

आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड से डॉक्टर मोहम्मद शाहिद चिकित्सा (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टनकपुर जिला चंपावत उत्तराखंड ने स्पीकर के रूप में " पेन मैनेजमेंट विद आयुष" पर व्याख्यान किया जिसके लिए उनको सम्मानित किया गया.
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में - चीफ पैटर्न मोहन बहादुर बस्नेत, मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड पॉपुलेशन गवर्नमेंट ऑफ़ नेपाल, पैटर्न -प्रोफेसर डॉक्टर शिवलाल भूसल (त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, काठमांडू). वायस पैटर्न -डॉ वासुदेव उपाध्याय डायरेक्टर जनरल डिपार्टमेंट आयुर्वेद एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन गवर्नमेंट ऑफ़ नेपाल, डॉक्टर संतोष ठाकुर चेयरपर्सन नेपाल आयुर्वेद मेडिकल काउंसिल काठमांडू मौजूद रहे
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मिस नेपाल एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी उपस्थित रहे, कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने में मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ शिवमंगल प्रसाद, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री- डॉक्टर विजेंद्र शाह, डॉक्टर सहारा श्रेष्ठ, सचिव, कोऑर्डिनेटर व उनकी सहायक टीमों का विशेष योगदान रहा. इधर डॉक्टर मोहम्मद शाहिद के सम्मानित होने पर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश अग्रवाल, दीप चंद्र पाठक, अमजद भाई आदि ने शुभकामनाएं दी है।
Tags :