Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: टनकपुर शहर की सफाई व्यवस्था से नहीं होगा समझौता : ईओ 

admin

Sat, May 18, 2024

-■■कर्मचारियों को नियमित रूप से कूड़ा उठाने, नालियां साफ करने के दिए निर्देश 

TANAKPUR: नगर पालिका द्वारा इन दिनों शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन सुबह से ही शहर की बस्तियों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। 

अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर बने हुए है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि शहर की सफाई व्यवस्था कोई समझौता नहीं होगा। पालकिा नगर के लोगों के लिए जवाबदेही है। उन्होंने बाजार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ चल रही सफाई कर्मचारियों की टीम से अभियान चलवाकर नालियों की सिल्ट निकलवाई।

कूड़े के ढेर हटवाए, सफाई करवाई। साथ ही व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं को सुनकर हर संभव निराकरण का भरोसा दिया। ईओ ने कहा है कि पालिका का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नालों की सफाई को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नालों की सफाई बारिश से पहले करा ली जाएगी। 

Tags :

जरूरी खबरें