Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: टनकपुर में जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने 11 गरीब परिवारों को दिए दीपावली उपहार किट मिठाइयां बांटी

admin

Sun, Nov 12, 2023

टनकपुर / दीपावली याने रोशनी का त्योहार। जहां गली-मोहल्ले से लेकर घर-आंगन रोशन रहते हैं। कुछ घर ऐसे होते है जहां दीपों की रोशनी नहीं पहुंचती और दीपावली की रौनक फीकी लगने लगती है। ऐसे जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद करने और उनकी अंधेरी दुनिया को रोशन करने के लिए गोविंद बल्लभ पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने कदम उठाया है। फाउंडेशन की ओर से 11 गरीब परिवारों को दीपावली किट वितरित की गई है । ताकि यह सभी लोग दीपावली पर्व  खुशियों के साथ मना सकें।


शनिवार को आयोजित कार्यक्रम मे फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत  ने बताया के फाउंडेशन द्वारा समाज के गरीब व असहाय11 परिवारों  को दीपावली के त्योहार पर उपहार किट प्रदान किए गए हैं । जिससे  यह गरीब परिवार के लोग भी दीपावली पर आसानी के साथ मना सके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियो ने सहयोग दिया है। इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव संजय गर्ग, राज्य आंदोलनकारी गंगीरी गोस्वामी, संरक्षक भुवन चंद पांडे ,नवीन भट्ट ,वसंत पुनेठा, हंस जोशी, कल्पना चंद, भागीरथी पतं पदमिनी दयाल, प्रीतम सिंह, महेश पाठक, महेश राय, सूरज भारद्वाज आदि मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें