Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में इंटरमीडिएट के छात्र मोहम्मद कैफ फर्स्ट

admin

Tue, Apr 30, 2024

■■ 500 में से 392 अंक लाकर मोहम्मद कैफ ने पाया प्रथम श्रेणी का मुकाम

■■ इंटरमीडिएट का 52% व हाई स्कूल का 88% रहा परीक्षाफल

■■■ विद्यालय के छात्र मोहम्मद अर्श, सरस्वती, सिमरन, रुमाईशा परवीन,  अल शिफा, निशा, मोहम्मद नूर, साकिब खान, ने विशेष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन 

टनकपुर। राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ  का इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय ओवरऑल मे विद्यालय के छात्र मोहम्मद कैफ पुत्र आबिद हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं  इंटरमीडिएट के छात्र मोहम्मद अर्श ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया  तथा तृतीय स्थान पर सिमरन पुत्री सादिक हुसैन रही।

वर्ष 2024 की हाई स्कूल परीक्षा में 12 बच्चे प्रथम, 27 द्वितीय श्रेणी तथा 09 बच्चे तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाई स्कूल परीक्षा में कुमारी निशा पुत्री चेतराम  ने विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। विद्यालय के छात्र मोहम्मद नूर पुत्र शहीदुल्लाह ने 500 में से 376 अंक प्राप्त कर द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।  इसके अलावा मोहम्मद साकिब खान पुत्र शान मोहम्मद ने 500 में से 372 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही इंटरमीडिएट में कला वर्ग में सिमरन ने 500 में से 372 अंक प्राप्त कर  प्रथम स्थान पर रही वही रुमाईशा परवीन ने 500 में से 361 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा अलशिफा ने 500 में से 356 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट के छात्र मोहम्मद कैफ ने 500 में से 392 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मोहम्मद अर्श पुत्र गुलाम रसूल ने 500 में से 375 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे।  इसके अलावा कुमारी सरस्वती पुत्री सुखलाल ने 500 में से 368 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट कला एवं विज्ञान वर्ग में  17 बच्चे प्रथम तथा 17 बच्चे द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जे पी सिंह ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विशेष श्रेणी लाने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें