Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: ग्राम पंचायत को साफ सफाई के साथ रोग मुक्त रखना प्राथमिकता: आयशा खातून /ग्राम प्रधान मनिहार गोठ

admin

Sat, Oct 28, 2023

टनकपुर/ आज कल डेंगू व टायफाइड का प्रकोप जोरों पर है। डेंगू के कारण सरकारी व निजी  अस्पताल भरे हुए हैं और चारों तरफ डेंगू तथा टाइफाइड कोहराम मचा रहे है। जिसका मुख्य कारण डेंगू, टाइफाइड और अन्य बीमारियां हैं।  जिसके कारण मरीजों की प्लेटलेट्स इत्यादि की कमी से मरीज को ब्लड डोनेशन और जंबो पैक की आवश्यकता पड़ रही है।

इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद मौर्या के निर्देश पर ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में  ग्राम प्रधान आयशा खातून ने विभिन्न गलियों में डेंगू मच्छर के प्रकोप को देखते हुए एंटी लार्वा  का छिड़काव कराया ।   ताकि बढ़ते मच्छरों का प्रकोप कम हो सके।  इसके साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव करवा कर मच्छरों की समस्या का जड़ से निस्तारण करने का संकल्प लिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमीर भाई  ने कहा है  कि हम अपने वार्ड की जनता को साफ सफाई की व्यवस्था के अलावा रोग मुक्त होने की दृष्टि से देखना चाहते हैं।

ताकि वार्ड के किसी भी निवासी को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।  अब क्षेत्र में फॉगिंग और एंटी लार्वा  का छिड़काव कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमीर अहमद ने साबित कर दिया है कि वह क्षेत्र की जनता को पूर्ण रूप से समर्पित हैं। क्षेत्र में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।क्षेत्र में फैल रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए ग्राम प्रधान आयशा खातून  ने बताया कि जब तक पूरी ग्राम सभा में दवा का छिड़काव नहीं होता तब तक अभियान आगे भी जारी रहेगा कार्यक्रम को सफल बनाने में जबरी भाई, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जमीर, सामाजिक कार्यकर्ता बिलाल भाई, फजल भाई बब्बी भाई आदि का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें