Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

सुचना

: कस्तूरबा गांधी प्रबंध समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पास

admin

Fri, May 17, 2024

टनकपुर / कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में  प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने छात्रावास की विभिन्न समस्याओं आदि के विषय में विचार विमर्श किया। और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

  प्राप्त समाचार के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उप जिलाधिकारी आकाश जोशी की अध्यक्षता में वर्ष 2024- 25 मे प्राप्त बजट संबंधी चर्चा की गई। साथ ही नए प्रवेश, संगीत शिक्षक की नियुक्ति, भवन में आ रही सीलन, अग्निशमन यंत्रों की खरीद, उरेडा को  ऊर्जा संबंधी कार्य करने, तथा छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण  हेतु प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई।  इस दौरान उप जिलाधिकारी के द्वारा छात्राओ के हित को देखते हुए अनेक प्रस्ताव पास किए गए।  बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला,  बालिका शिक्षा समन्वयक कैलाश नाथ महंत, दिवाकर भट्ट, सीआरसी समन्वयक कन्हैया कुमार, वार्डन प्रेमा ठाकुर, प्रधानाचार्य डीडी जोशी, डॉक्टर जीएस तिवारी, हरि विनोद पंत, मयंक भट्ट,  संगीता ,सुमन, अर्चना, संजू, रेनू, ललित, सोनी, आनंदी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें