Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: नगर व्यापार मंडल ने किया चुनाव तारीखों का ऐलान, मतदान के लिए 25 फरवरी की गई घोषित

admin

Wed, Feb 14, 2024

टनकपुर/ { आबिद सिददीकी} नगर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आज बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत सरन ने बताया कि नगर कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, तथा कोषाध्यक्ष पदो के लिए चुनाव होना है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 15 एवं  16 फरवरी गुरुवार तथा शुक्रवार को  नामांकन फॉर्म की बिक्री की जाएगी। तथा 17 फरवरी शनिवार को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि निश्चित की गई है। इसके अलावा 18 फरवरी रविवार को नामांकन पत्रों की जांच 12:00 बजे तक की जाएगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है । उन्होंने  कहा कि  व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदान तिथि रविवार 25 फरवरी घोषित की गई है।  बताया कि मतदान प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पंचमुखी महादेव धर्मशाला में संपन्न होंगे । और उसी दिन दोपहर बाद 3:00 बजे से मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियो के नामो की घोषणा की जाएगी,  उन्होंने  चुनाव संबंधित सभी कार्य के लिए चुनाव अधिकारी  सत्य प्रकाश गुप्ता  के प्रतिष्ठान गोविंदराम स्वरूप वार्ड नंबर एक में संपर्क किए जाने की अपील की है। इस मौके पर  चुनाव अधिकारी धर्मानंद पाण्डेय,  संजय अग्रवाल {मगन बिहारी} राजीव कुमार आर्य, सत्य प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें