Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: एसपी अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस की बाइकर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 16 बाइक सीज

admin

Sun, Nov 10, 2024

■■■ सड़कों से नदारद हुए स्टंटमैन बाइकर्स

चंपावत। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस की नगर में तूफानी गति से चलने वाले बाइकर्स व मनचलों के खिलाफ ताबड़तोड़ कारवाही जारी है। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर आज लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसआई चेतन रावत व एसआई कुंदन बोरा ने लगातार दूसरे दिन लोहाघाट नगर के मीना बाजार , हथरंगिया व स्टेशन बाजार में विशेष अभियान चलाकर स्कूल समय पर बिना हेलमेट, रेस ड्राइविंग,तीन सवारी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस,रेट्रो साइलेंसर इत्यादि में चल रहे युवकों पर कार्यवाही करते हुए 16 बाइक /स्कूटी सीज की गई। तथा दो युवको का 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया तथा एक वाहन का कालीपट्टी लगे होने पर चालान किया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से लोहाघाट की सड़कों से स्टंटमैन बाइकर्स नदारद रहे। लोगों के द्वारा पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए एसपी अजय को धन्यवाद दिया तथा पुलिस से लगातार स्कूल टाइम में अभियान चलाने तथा पाटन पुल गलचोड़ा सड़क, कॉलेज रोड में भी अभियान चलाने की मांग की गई। वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया 2 दिन के भीतर पुलिस ने 16 बाइक/ स्कूटी को सीज किया है अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें