Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: वरिष्ठ सामाजिक अवकाश प्राप्त सुरेंद्र चंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तथा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की•••

admin

Sun, Jan 14, 2024

 टनकपुर/ नगर ग्राम क्षेत्र के बरिष्ठ सामाजिक सेवानिवृत्त वी.डी.ओ. सुरेन्द्र चंद जी के निधन पर उनके सम्मान में क्षेत्र के कवियों ने शोक सभा का आयोजन किया। शोकसभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

 रविवार को चंद कालोनी स्थित नेताजी सुभाष लोकसेवा समिति के अध्यक्ष कान्ति बल्लभ जोशी के प्रतिष्ठान  में सामाजिक कार्यकर्ताओं, समिति के सदस्यों और कवियों ने शोक सभा की।

 समिति के संस्थापक सदस्य दिनेश चन्द्र शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय सुरेन्द्र चन्द जी के असामयिक निधन से हमने एक कहानीकार, इतिहासकार कवि खो दिया है।जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती।

 स्वर्गीय चंद जी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 शोकसभा में कान्ति बल्लभ जोशी,दिनेश चन्द्र शास्त्री,भीम दत्त शर्मा,पूरन चन्द्र भट्ट,पूरन सिंह पडियार कमलेश वर्मा, कुन्दन सिंह, कैलाश चन्द्र लोहनी,डा.डी .डी.जोशी, राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें