Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण संपन्न

admin

Sat, Oct 28, 2023

टनकपुर/ भारत विकास परिषद के तत्वाधान में द्वितीय चरण में शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता  (नगर स्तरीय) प्रश्न मंच दयानंद इंटर कॉलेज टनकपुर में संपन्न हुई। शाखा के वरिष्ठ सदस्य अतुल शारदा ने बताया कि 27 अक्टूबर शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में  विजन पब्लिक स्कूल   तथा सीनियर वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहा। भारत विकास परिषद की ओर से शाखा स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत अब यह दोनों टीम प्रांतीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगी

जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान सेंट फ्रांसिस स्कूल तथा तृतीय स्थान विवेकानंद विद्या मंदिर ने प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान दयानंद इंटर कॉलेज तथा तृतीय स्थान नंदा कान्वेंट स्कूल टनकपुर ने प्राप्त किया । भारत विकास परिषद, शाखा टनकपुर के अध्यक्ष राजीव आर्य  ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का संचालन कौशल तिवारी  ने किया।  कार्यक्रम में अंकुर टंडन , भुवन चन्द्र जोशी , नवीन कोहली   अतुल शारदा , रवि कुमार , डा. मनुश्रवा आर्य , वैभव अग्रवाल  आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें