Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: यूएई में गोल्ड मेडल जीतकर भारत देश का ऩाम रोशन करने वाले सुनील सिंह बोहरा को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

admin

Tue, Mar 5, 2024

■■ गोल्ड मेडल विजेता सुनील सिंह द्वारा नशे से दूर रहने की युवाओं से की गई अपील

चम्पावत / जनपद चंपावत के थाना रीठासाहिब ग्राम साल के 16 वर्षिय सुनील सिंह बोहरा पुत्र रमेश सिंह बोहरा द्वारा कराटे इण्डिया ऑर्गनाइजेशन की ओर से U.A.E (United Arab Emirates) मे First UAE International Karate Championship में जूनियर माईनस 55 किलोग्राम में प्रथम पुरस्कार गोल्ड मैडल जीत कर भारत राष्ट्र, उत्तराखण्ड राज्य व  जनपद चम्पावत का नाम रोशन किया गया।

  अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  चम्पावत द्वारा उक्त गोल्ड मेडल विजेता सुनील सिंह बोहरा को पुलिस कार्यालय चम्पावत में उक्त मेडल प्राप्त करने पर बधाई देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी साथ ही मोमेन्टो भी प्रदान किया गया । साथ ही भविष्य में भी इसी तरह से मेहनत व लगन से खेलो में सक्रिय रहकर जनपद चम्पावत,उत्तराखण्ड राज्य व भारत देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  चम्पावत तथा गोल्ड मेडल विजेता सुनील सिह बोहरा द्वारा नशे से युवाओं को बचाये जाने हेतु चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान 2025 को सफल बनाये जाने हेतु सभी युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए खेलों मे सक्रिय रहने की अपील की गयी ।    

Tags :

जरूरी खबरें