Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का विवादित मामला नहीं ले रहा थमने का नाम, व्यापारियों ने मागें न मानने पर मुख्य चुनाव समिति को दी इस्तीफा की धमकी

admin

Thu, Feb 1, 2024

टनकपुर/ (आबिद सिददीकी) प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल टनकपुर का विवादित प्रकरण अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस विवादित प्रकरण के चलते कोई ना कोई बात सामने आ  रही है। जिससे पल - पल विवाद उत्पन्न हो रहा है। बार-बार हो रहे विवादित मामले को लेकर मुख्य चुनाव समिति के पदाधिकारी भी सकते में हैं।

 प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र के व्यापारियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत सरन को ज्ञापन दिया है।  व्यापारियों ने  ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा  कि जिन पदाधिकारियो ने   पूर्व में आरोप लगने के बाद  दंड स्वरूप जुर्माना  भरा हो ऐसे पदाधिकारियो को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए ,क्योंकि इनके चलते बाजार में व्यापारियों में नाराजगी दिखाई दे रही है। इसके अलावा इन्हीं लोगों को सदस्यता रसीद काटने को दी गई है। जिससे व्यापार मंडल की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने  नगर क्षेत्र में  व्यापारियो की रसीद इनके द्वारा काटे जाने का विरोध किया है। क्षेत्र के व्यापारियों ने  मुख्य चुनाव समिति को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे सभी अपना इस्तीफा देने के उपरांत आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी को भेजी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में रामकिशोर गुप्ता, गिरीश वर्मा ,राकेश अग्रवाल, मोहित गढ़कोटी ,हरिश्चंद्र गोपाल दत्त ,राजेंद्र गडकोटी,  गुरु नानक मोटर, अनिल सरन, कैलाश गडकोटी,  गोविंद गडकोटी, विष्णु प्रसाद आदि व्यापारियों  के हस्ताक्षर हैं

Tags :

जरूरी खबरें