Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: मुख्यमंत्री धामी की विधानसभा टनकपुर में जल भराव की समस्या का नहीं हुआ आज तक समाधान, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर समस्या के निदान की करी मांग

admin

Sat, Mar 23, 2024

टनकपुर/ जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में बरसात के मौसम में जल भराव  होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में भी स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या को कई बार उठा चुके हैं। लेकिन माननीयो के द्वारा समस्या का कोई भी समाधान आज तक नहीं किया गया है।

समस्या को लेकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल  के नेतृत्व में  तमाम जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर रेलवे स्टेशन रोड पर जल भराव और गंदगी से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

ज्ञापन ने बताया गया कि रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़क ऊंची होने के चलते बरसात का पानी और सीवर का गंदा पानी सड़कों पर लबालब भर जाता है। बरसाती पानी के सड़कों पर भर जाने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सड़क की ऊंचाई अधिक होने के चलते यह समस्या जी का जंजाल बन गई है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में बनी सड़क को उखाड़ कर नवीन सड़क पर डमरीकरण किए जाने की मांग की है।

और कहा कि सड़क ऊंची होने से क्षेत्र में बरसात में जल भराव तो होता ही है। साथ ही इस सड़क पर नालियां ना होने के कारण  पानी की निकासी भी नहीं हो पाती है। और सीवर लाइन में बहुत कम क्षमता का पाइप होने के कारण से सीवर की तमाम गंदगी उल्टे इस क्षेत्र के निचले जल भराव वाले क्षेत्र में एवं घरों की निचली मंजिलों के शौचालय में भर जाती है। जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी का आलम बना रहता है। जिस कारण यहां रहना और सांस लेना तक कठिन हो जाता है। उन्होंने सड़क निर्माण में लगी कार्यवाही संस्था पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उक्त कार्यदाई संस्था सड़क पर नया डामर डालकर उसे ऊंचा कर रही है। जिससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव तो होगा ही वहीं पर्यावरण की दृष्टि से भी यह हानिकारक है। ज्ञापन देने वालों में अनिल सरन अभिषेक सरन, कैलाश चंद्र कलखुड़िया,  केदार दत्त जोशी, अंकित अग्रवाल, संजय पांडे, गिरीश वर्मा, संजय गर्ग, सिंपी सिंह गांधी आदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें