Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर में 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को किया गया याद

admin

Sat, Dec 16, 2023

रिपोर्ट आबिद सिद्दीकी

■■ 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय जवानों की वीरता का लोहा पूरे विश्व ने माना- [कैप्टन हरिश्चंद्र कापड़ी ]

टनकपुर/ ग्राम पंचायत ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में  आज विजय दिवस मनाया गया, 1971 की लड़ाई में अपनी शहादत देने वाले वीर जवानों को याद किया गया । जिसमें वीर नारियों और वीरांगनाओं तथा 1971 युद्ध में सम्मिलित जांबाज योद्धाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन भानी चंद अध्यक्ष गौरव सेनानी कल्याण समिति के द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कर्नल राहुल जायसवाल बनबसा, वरिष्ठ अतिथि कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जिला चंपावत, सम्मानित अतिथि दीपक रजवार प्रतिनिधि मुख्यमंत्री, राजपाल चौहान प्रभारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर रहे। समारोह का  संचालन कप्तान राजेंद्र सिंह अधिकारी, और पुष्कर कापड़ी जिला पंचायत सदस्य द्वारा किया गया।

समारोह में पुलिस प्रशासन के साथ ही सैनिक कल्याण के अधिकारी और भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, कर्नल राहुल जैसवाल,  कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार ने संबोधन किया । कैप्टन हरिश्चंद्र कापडी  ने कहा कि 1971 में भारत-पाक के  इस युद्ध में भारतीय जवानों की वीरता का लोहा पूरे विश्व ने माना। पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया,

जो की एक विश्व रिकॉर्ड है, तभी बांग्लादेश की स्थापना 16 दिसंबर 1971 को हुई ।  समारोह के दौरान जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने 12 वीर नारियां तथा 21 जांबाज योद्धाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम श्री पांडे ने गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन  भानी चंद के अनुरोध पर पॉलीक्लिनिक बनबसा छावनी को डेंटल चेयर के लिए 3 लाख का चेक देकर अनुग्रहित किया। कार्यक्रम में कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी  कप्तान राजेंद्र सिंह अधिकारी, हवलदार विनोद चंद, करण सिंह ,सूबेदार मेजर जे एन रखोलिया, कैप्टन गणेश पाल, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें