Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: बनबसा में स्वीप अभियान के तहत रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, साथ ही वोट देने की करी अपील

admin

Thu, Feb 22, 2024

बनबसा / राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा में जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत  क्षेत्र में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप कलैंडर के अनुसार व्यापक प्रचार प्रसार के तहत जिला प्रोबेशन कार्यालय चंपावत के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

आयोजित   मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम  अनुष्का,द्वितीय नेहा तथा तृतीय वंदना  तथा रंगोली प्रतियोगिता में सोनिया,मुस्कान,अनन्या ने बाजी मारी।           कार्यक्रम में  महिला युवा मतदाताओ को आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए छात्राओं के एक समूह ने रंगोली बनाई और दूसरे समूह ने मेंहदी लगाकर अनिवार्य मतदान का संदेश दिया।स्वीप के टनकपुर क्षेत्र के समन्वयक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन चम्पावत अनिवार्य मतदान प्रक्रिया संपादित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने बालिकाओ के माध्यम से अनुरोध किया कि अपने गांव/क्षेत्र में मतदाताओं को वोटर आई कार्ड बनाने के लिए और मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करे।इस अवसर पर स्वीप समन्वयक त्रिलोचन जोशी,कल्पना आर्या  प्रधानाचार्या मीना शुक्ला,जिला प्रोबेशन विभाग से मीनू त्रिपाठी,पुष्पा सामंत, ई० एल० सी०प्रभारी प्रेमलता पंत,तरा नेगी,मीनाक्षी विश्वकर्मा,सोनी बेरी,उमेश गहतोड़ी आदि उपस्थित रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें