Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: टनकपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर वैभव अग्रवाल का कब्जा व महामंत्री पद पर संजय पांडे ने जीत दर्ज की नगर क्षेत्र में निकाला जुलूस

admin

Sun, Feb 25, 2024

रिपोर्ट आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ नगर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। वैभव अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने 37 मतों से जीत दर्ज की है। महामंत्री पद पर संजय पांडे ने 295 मतों से जीत दर्ज की है उपाध्यक्ष पद पर अंकित अग्रवाल,  और कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश वर्मा का निर्विरोध निवार्चन हुआ है।

मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत सरन, सत्य प्रकाश गुप्ता, संजय अग्रवाल,  धर्मानंद पांडे की देखरेख में रविवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। कुल पंजीकृत 814 व्यापारियों में से 740 व्यापारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर वैभव अग्रवाल को 384  मत प्राप्त किए। वही महामंत्री पद पर संजय पांडे को को 511, मत प्राप्त हुए हैं अध्यक्ष पद के  लिए 9 वोट निरस्त हुए हैं वहीं महामंत्री पद पर13 मत रद्द हुए।

मतदान प्रक्रिया प्रातः 8:00 बजे शुरू की गई थी सबसे पहले वरिष्ठ व्यवसायी दीपक शारदा की धर्मपत्नी सुधा शारदा ने मतदान किया 10:00 बजे तक बहुत ही धीमी गति से मतदान हुआ और 101 व्यापारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया जैसे ही 11:00 बजे मतदान में तेजी आने के साथ 250 व्यापारियों ने मतदान किया इसी के साथ 1:00 तक 610 व्यापारी मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, मतदान प्रक्रिया  समाप्ति होने पर 2:00 बजे 740 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया दोपहर बाद 3:00 बजे मतगणना प्रारंभ की गई

चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल (मगन बिहारी) ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, चुनाव अधिकारी  धर्मानंद पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, नवीन कोहली, अर्पित शर्मा, अनुराग अग्रवाल, मौजूद रहे। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला।

Tags :

जरूरी खबरें