Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

युवाओं ने लगाई दौड़

रंगारंग कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धामी ने एक साथ 54 योजनाओं का खोला पिटारा,

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

सुचना

काठं सहसपुर रोड पर हुई घटना, चालक फरार : ऑटो पलटने से मिल्लत स्कूल की टीचर गंभीर रूप से घायल

कांठ/ सहसपुर के निकट ऑटो पलटने से चालक सहित चार महिला सवारी घायल हो गई। दूसरे ऑटो के साइड मारने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, स्योहारा निवासी घटना में घायल अलीना ने दी शिकायत में कहा कि वे स्वयं और उसके साथ अन्य चार टीचर व एक अन्य महिला सवारी घायल हो गई। ऑटो चालक सवारी लेकर काठं से चला था, पीडि़त (अलीना) ने बताया कि ऑटो चालक ने अपनी ऑटो चलाने के लिए अपने बेटे को दे दी थी जैसे ही वह सहसपुर के निकट पहुंचा तभी एक ऑटो तेज गति से आया और एक साथ मोड पर मोड़ दिया। जिससे मिल्लत स्कूल की टीचर उक्त ऑटो मे बैठी हुई थी, उनका संतुलन बिगड गया। जिससे ऑटो पलट कर बिजली के खंबे से जा टकराया। दुर्घटना में सभी टीचर घायल हुई है। और उनके हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। जिनको निजी वाहनों का इंतजाम करके उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस ने आरोपी ऑटो के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

जरूरी खबरें