: बनबसा: 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल ने की सोशल मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात
रिपोर्ट ■■ आबिद सिद्दीकी
बनबसा/ सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट द्वारा शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न सोशल मीडिया समाचार प्रतिनिधियों से मुलाकात की गयी। और विभिन्न विषयो पर प्रतिनिधियों का विचार जाना।
शनिवार को बनबसा कंपनी हेड क्वार्टर पहुंचे 57 वीं वाहिनी सितारगंज के कमांडेंट मनोहर लाल ने सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों से कहा कि सशस्त्र सीमा बल भारत- नेपाल सीमा पर ड्यूटी के साथ- साथ कानून व्यवस्था के अलावा नागरिक कल्याण के लिए भी कई कार्यक्रम चल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को गलत रास्ते से भटकने से रोकने के लिए विभिन्न तरह के प्रशिक्षण लगातार दिए जा रहे हैं। युवा वर्ग के लोग प्रशिक्षण लेकर बेरोजगार होने से बचेंगे वह स्वयं रोजगार से जुड़कर कमाई कर सकते हैं । और कुशल जीवन यापन करें, मीडिया की भूमिका पर बात रखते हुए उन्होंने कहा कि चौथे स्तंभ कहीं जाने वाली मीडिया इन आंदोलन क्षेत्र में विकास कार्य में बराबर की भूमिका निभा सकते हैं। विभिन्न आवश्यकताओं उपलब्धियां और शासन की नीतियों को समाचार के माध्यम से प्रसारित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षण मार्गदर्शन में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रेस प्रतिनिधियों से सूचनाओं से संबंधित मामलों में सहयोग दिए जाने की अपील की है। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट अनुराग असिस्टेंट कमांडेंट आर. एन विश्वास पत्रकार देवेंद्र चंद देवा, विनोद पाल, आबिद सिद्दकी, शुभम गौड़, दीपक धामी, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
Tags :