Sun 23 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

आबिद सिद्दीकी : टनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Abid Hussain

Tue, May 5, 2026

चंपावत। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव के निर्देश पर चल रहे अभियान में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर  विमल प्रसाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में टीम द्वारा 4 मई 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग और सुरागरसी अभियान चलाया गया। इसी दौरान कुशल पतारसी करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित कुमार (27 वर्ष) पुत्र बाबूराम, निवासी परसेहरा पोस्ट कैमहरा, थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी (हाल निवासी शारदा खनन क्षेत्र, टनकपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 24 क्वार्टर करनाली डीलक्स नेपाली शराब बरामद की गई।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 24/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक तेज कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें