Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने की शीघ्र नियुक्ति देने की मांग

admin

Thu, Feb 15, 2024

■■ चयनित 892 युवाओं को जॉइनिंग न मिलने से उनके सामने असमंजस की स्थिति••

टनकपुर/ { आबिद सिद्दीकी } उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में चयनित युवाओं को नियुक्ति नहीं मिलने से उनमें गुस्सा पनप रहा है।  उन्होंने सरकार से शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की है। इस संबंध में युवाओं के एक शिष्टमंडल  ने देहरादून विधानसभा में वन मंत्री सुबोध उनियाल के पी .आर .ओ. से मुलाकात की है।

आक्रोशित युवाओं का कहना है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती को निकले हुए लगभग 4 साल होने वाले हैं। लेकिन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, और अभिलेख सत्यापन के बाद भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है।  892 युवाओं को अभी तक जॉइनिंग नहीं मिल पाने के कारण वह असमंजस की स्थिति में है। चयनित युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। अब मार्च में आचार संहिता लागू होने के आसार हैं। ऐसे में यदि जल्द जॉइनिंग नहीं मिलती है।  तो युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। चयनित युवा संजय सिंह, मुकेश जोशी ,मयंक, गौरव, रेनू बिष्ट, माया बोहरा, मनीष पन्त बीरेंद्र सिंह ,बबिता,आनंद ,मुकुल, देवेंद्र,अमित  हिमांशु नौटियाल आदि ने सरकार से शीघ्र ज्वाइनिंग देने की मांग की है। 

Tags :

जरूरी खबरें