Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: मनिहार गोठ में फैल रहा है जानलेवा बुखार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अब तक नहीं कराया कीटनाशक दवा का छिड़काव, जिससे स्थानीय लोगों में रोष

admin

Sun, Oct 22, 2023

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ मे डेंगू का बुखार कहर बरपा रहा है। प्रत्येक वार्ड में कोई ना कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है इसके बावजूद भी अभी तक ग्राम पंचायत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव नहीं किया गया है। स्थानीय लोग कई बार कीटनाशक दवाई के छिड़काव के लिए ग्राम प्रधान से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन ग्राम प्रधान को लोगों की समस्या से कोई भी सरोकार नहीं क्षेत्र में बुखार का इतना कहर पनप रहा है। इसके बावजूद भी जनप्रतिनिधि के कान पर जूं  तक नहीं रेगं रही है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है ।

 यहां क्षेत्र में पनपते मच्छरों ने लोगों में डेंगू, मलेरिया का भय बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगो ने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, से शिकायत की लेकिन इसके बाद भी  अधिकारी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
 प्लाट में भरे गंदे पानी में मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। मच्छरों ने लोगों का घर में बैठना मुश्किल कर रखा है। , लेकिन समस्या का निराकरण करना तो दूर अभी तक किसी भी वार्ड में मच्छर मारने के लिए फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है।
 लोगों का कहना है कि बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि प्रयास करे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई साल बाद भी कॉलोनी में बारिश और घर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनी हैं। बारिश का जमा पानी खाली प्लॉट में पूरे साल भरा रहता है, जिससे बीमारियों का भय बना रहता है।

Tags :

जरूरी खबरें