Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

परिसर से हटाई जंगली घास

‘सेवा संकल्प अभियान’

में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा पर्व

खिड़की की एंगल काटकर घुसे चोर

गांव- गांव पहुंचा जागरूकता अभियान

सुचना

सीएम धामी के जन्मदिन पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में : लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

Abid Hussain

Wed, Sep 16, 2026

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 16 सितंबर को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टनकपुर में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं ईसीजी की निशुल्क जांच की गई। साथ ही चिकित्सकों ने लोगों को आहार-विहार एवं ऋतुचर्या के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।

शिविर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी  स्कूल की प्रधानाचार्य  बबीता पांडे, शिक्षक एवं करीब 35 छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच की, जबकि फार्मेसी अधिकारी अंकित कुमार ने मरीजों को आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। महेश चंद्र जोशी एवं विकास कुमार द्वारा शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जे.बी. चंद उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

Tags :

यादगार पल

जरूरी खबरें