Tue 17 Nov 2026

ब्रेकिंग

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गूंजा निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता का संदेश

विजन पब्लिक स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर

देहरादून से पहुंची सोशल ऑडिट टीम

सुचना

बाल अधिकारों की जानकारी के साथ नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश, : विजन पब्लिक स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर

Abid Hussain

Mon, Nov 16, 2026

बाल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम की दी गई जानकारी

टनकपुर, 16 नवंबर। विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भवदीप रावते के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी ने की। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी और एआरटीओ मनोज भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी अधिकार मित्र अर्जुन सिंह ने किया।

शिविर में सचिव भवदीप रावते ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बच्चों की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी देते हुए बच्चों को उनके संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया।

पीएलवी अधिकार मित्र अर्जुन सिंह, बिजेंद्र अग्रवाल और शमशाद बानो ने किशोर न्याय अधिनियम-2015, बाल सुरक्षा यात्रा, बाल अनुकूल सेवा योजना-2024 और बाल श्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने नालसा की ओर से संचालित साथी परियोजना के बारे में भी बताया, जिसके माध्यम से अनाथ, सड़क और फुटपाथ पर रहने वाले बेसहारा एवं निर्धन बच्चों के कल्याण और संरक्षण के लिए कार्य किया जाता है। साथ ही 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पीएलवी अधिकार मित्र अर्जुन सिंह, बिजेंद्र अग्रवाल, शमशाद बानो, हरिप्रिया जोशी, प्रकाश आर्य, सुरेश चंद उप्रेती, दिग्विजय सिंह तड़ागी, अमित (प्रो बोनो पीएलवी) और इजहार अली सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

विज्ञापन

जरूरी खबरें