Tue 17 Nov 2026

ब्रेकिंग

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गूंजा निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता का संदेश

विजन पब्लिक स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर

देहरादून से पहुंची सोशल ऑडिट टीम

सुचना

सनसनी की दौड़ नहीं, जिम्मेदारी का संकल्प बने पत्रकारिता की पहचान: : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गूंजा निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता का संदेश

Abid Hussain

Mon, Nov 16, 2026

'पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी' विषय पर विचार गोष्ठी में पत्रकारों ने रखे विचार, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखने पर दिया जोर

चम्पावत। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय सभागार में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में भारतीय प्रेस परिषद की ओर से निर्धारित इस वर्ष की थीम 'पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी' पर वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने गंभीर मंथन किया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में खबरों की तेज रफ्तार और प्रतिस्पर्धा के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। खबर को सबसे पहले प्रसारित करने की होड़ में तथ्यों और पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता नहीं होना चाहिए। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाना, जनसमस्याओं को आवाज देना और समाज को जागरूक करना होना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्षता, पारदर्शिता, तथ्यपरकता और जनहित पत्रकारिता के मूल आधार हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती तभी संभव है, जब मीडिया बिना किसी दबाव के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे और खबरों में संतुलन बनाए रखे।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की रचनात्मक भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन गिरीश बिष्ट ने किया। इस दौरान जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी, दिनेश पांडे, राजीव मुरारी, हरीश पाण्डेय, बृजेश पांडे, जीवन बिष्ट एवं जीवन वर्ती सहित विभिन्न समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने अपने विचार और सुझाव रखे।

इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी आशा गोस्वामी, नवीन भट्ट, निकिता सहित सूचना विभाग के समस्त कार्मिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें