Tue 17 Nov 2026

ब्रेकिंग

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गूंजा निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता का संदेश

विजन पब्लिक स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर

देहरादून से पहुंची सोशल ऑडिट टीम

सुचना

मनिहारगोठ में 570 पेंशन लाभार्थियों का होगा मंगलवार से सत्यापन, : देहरादून से पहुंची सोशल ऑडिट टीम

Abid Hussain

Mon, Nov 16, 2026

दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा और किसान पेंशनधारकों के दस्तावेजों की होगी जांच; 17 नवंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ग्राम प्रधान कार्यालय में चलेगा सत्यापन अभियान

टनकपुर। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति और पात्रता की जांच के लिए देहरादून से सोशल ऑडिट की टीम ग्राम मनिहारगोठ पहुंची है। गांव में दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा एवं किसान पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम मनिहारगोठ में कुल 570 पेंशन लाभार्थियों का वेरिफिकेशन किया जाना है।

उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण, जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण, ग्राम्य विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत यह कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और यह पता लगाना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है या नहीं।

17 नवंबर को ग्राम प्रधान कार्यालय में होगा सत्यापन

ग्राम प्रधान शहाना खातून के कार्यालय में मंगलवार, 17 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीम ने सभी पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय पहुंचें। सत्यापन के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, ताकि दस्तावेजों का मिलान कर प्रक्रिया पूरी की जा सके।

टीम में शामिल रिसोर्स पर्सन भुवन चंद जोशी ने बताया कि सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखना और पात्र लोगों को सरकारी सहायता का लाभ निरंतर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यदि किसी पेंशन लाभार्थी की मृत्यु हो चुकी है तो उनके परिजन संबंधित विभाग को मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर पेंशन बंद कराने की कार्रवाई करवा सकते हैं। इससे मृत व्यक्तियों के नाम पर जारी पेंशन को नियमानुसार बंद किया जा सकेगा।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सत्यापन प्रक्रिया में टीम का सहयोग करें और निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी की पेंशन अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें