Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: लायंस क्लब का निशुल्क मोतियाबिंद नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर 21 फरवरी को टनकपुर में

admin

Tue, Jan 30, 2024

टनकपुर /[आबिद सिद्दीकी] लायंस क्लब  टनकपुर की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा कालापानी परीक्षण शिविर  21 फरवरी2024 दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 तक उपजिला चिकित्सालय (संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर) में  आयोजित किया जायेगा। क्लब के डायरेक्टर संजय अग्रवाल (मगन बिहारी) ने बताया कि कैंप में लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन श्री राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज की विशेष टीम के सहयोग से करवाए जाएंगे। ऑपरेशन योग्य मरीजों के आने - जाने खाने एवं दवाई आदि का खर्च भी लायंस क्लब द्वारा वहन किया जाएगा। शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। रोगी अपने पुराने पर्चे  व जांचे अपने साथ अवश्य लाएं शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा कालापानी की जांच, नेत्र रोग से संबंधित दवाइयां का निशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है। कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कैंप में पहुंचकर लाभ उठाए।

Tags :

जरूरी खबरें