Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ जे. बी चंद हेल्थ केयर एक्सीलेंस 2023 अवार्ड से दिल्ली में हुए सम्मानित

टनकपुर/ उत्तराखंड राज्य के जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर निवासी वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर जे बी चंद को हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से दिल्ली में सम्मानित किया गया है। 

 प्राप्त समाचार के अनुसार  भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम की 92वीं जयंती के अवसर पर इंडिया इंटरनेशनल लोधी रोड सेंटर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में डॉक्टर जे बी चंद को यह अवार्ड पूर्व सूचना आयुक्त भारत सरकार, ब्रिटेन मे भारत के उच्चायुक्त हाई कमिश्नर ब्रिटेन वाई के सिंहा द्वारा प्रदान किया गया।   यह अवार्ड डाक्टर चंद को  उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं   राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय सेवाओं  लिए प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी बेहतर सेवाओं के लिए डॉक्टर चंद 15 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुए हैं। डॉ चंद के दिल्ली में सम्मानित होने पर  वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, हरेला क्लब के अध्यक्ष डीडी भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, समाजसेवी अनिल सरन अग्रवाल, नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे ने शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें