Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: टनकपुर- बनबसा की ग्रामीण क्षेत्र की 8 सड़क होगी चकाचक, विभाग को मिले ढाई करोड रुपए, लोक निर्माण विभाग ने किया कार्य शुरू

रिपोर्ट■■ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर / टनकपुर बनबसा की ग्रामीण क्षेत्र की सड़के होगीं अब चकाचक , क्योंकि स्टेट सेक्टर से इन सड़कों के निर्माण के लिए ढाई करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एनसी पलडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अब बाजार जाते समय अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम वासी वाहनों में हिचकोले नहीं खाएंगे।

क्योंकि अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह सड़के काफी लंबे समय से बदहाल पड़ी थी।
आपको बता दे ग्राम पंचायत सैलानीगोठ और मनिहार गोठ के बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए बाजार एवं आवश्यक काम के लिए सरकारी दफ्तर में पहुंचते हैं। यहां दिनभर अधिकारियों के वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है। नगर को जोड़ने वाली यह सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी थी।
इसमें सड़क का कुछ भाग तो ठीक था। लेकिन विभिन्न स्थानों पर बनी सड़क बिल्कुल भी चलने लायक नहीं थी। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे। सड़क से गुजरते समय वाहन हिचकोले खाते थे। वाहनों के पलटने का खतरा भी बना रहता था। अधिकारियों और आम जनता को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए लगातार मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग उठ रही थी। स्टेट सेक्टर योजना के तहत टनकपुर में तीन मनिहार गोठ से सैलानीगोठ, ज्ञानखेड़ा, एआरटीओ संभागीय कार्यालय लिंक मार्ग, व बनबसा में चार सड़के फागपुर, चंदनी, चूना भट्टा आंतरिक लिंक मार्ग, रेलवे स्टेशन व पेट्रोल पंप के सामने रेलवे क्रासिंग तक निर्माण के लिए ढाई करोड रुपए रुपये के बजट को स्वीकृति मिली थी। गुरुवार को वर्मा लाइन स्थित सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क निर्माण के दौरान एई लक्ष्मण सिंह सामंत, जेई प्रकाश जोशी, अतुल शर्मा सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें